highlightPauri Garhwal

उत्तराखंड: स्कूटी सवार पर हमला, गुलदार को पिंजरे में कैद करने की मांग

cm pushkar singh dhami
पौड़ी: श्रीनगर के समीप खंडाह में शनिवार देर रात काम से घर लौट रहे पत्रकार मनोहर बिष्ट पर घात लगाकर बैठे गुलदार ने हमला कर दिया। वो पौड़ी से स्कूटी से अपने घर श्रीनगर लौट रहे थे। इसी बीच खंडाह के नजदीक घात लगाए गुलदार ने अचानक पत्रकार पर हमला कर दिया।

गुलदार के अचानक हमले से उनको संभलने तक का मौका नहीं मिला पाया। इस बीच शोर मचाने पर गुलदार भाग गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घायल को संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर में भर्ती कराया। उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई। घटना के बाद से ही खंडाह क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में आए दिन गुलदार दिखाई पड़ता रहता है। उन्होंने बताया कि कई बार वन विभाग को सूचित भी कर दिया गया है, मगर वन विभाग द्वारा अब तक गुलदार को पिंजरे में कैद नहीं किया जा सका है। शाम ढलते ही गुलदार सड़कों पर चल रहे दो पहिया वाहन चालकों पर हमला करता है। क्षेत्रवासियों ने वन विभाग से गुलदार के आतंक से क्षेत्र को निजात दिलाने की मांग उठाई है।

Back to top button