Big NewsNainital News

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, मौत बनकर दौड़ी स्कॉर्पियो, तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

उत्तराखंड से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर पर शनिवार देर रात दो वाहनों की टक्कर हो गई। स्कूटी और स्कॉर्पियो की आमने-सामने इतनी जोरदार भिड़ंत हुई। जिसमें तीन युवकों ने दम तोड़ दिया। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है।

हल्द्वानी में स्कूटी और स्कॉर्पियों की जोरदार भिड़ंत

मिली जानकारी के अनुसार, एक ही स्कूटी पर चार युवक सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल एक युवक को तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। जहां अस्पताल में उसका इलाज जारी है।

तीन युवकों की दर्दनाक मौक, एक घायल

हादसे की सूचना मिलते ही सीओ हल्द्वानी अमित सैनी और कोतवाल विजय मेहता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एक ही स्कूटी में चार युवक थे सवार

वहीं, सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. बाजपेयी भी सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे और मृतकों व घायल युवक के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टरों को घायल युवक का बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूटी सवार चारों युवक गौलापार से लालकुआं की ओर जा रहे थे। जबकि स्कॉर्पियो लालकुआं से ज्योलिकोट की तरफ जा रही थी।

दुर्घटना के कारणों की जांच जारी

इसी दौरान तीनपानी फ्लाईओवर पर दोनों वाहनों के बीच तेज रफ्तार में आमने-सामने की टक्कर हो गई। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें