Big NewsChampawat News

इस जिले में 10 अगस्त को बंद रहेंगे स्कूल, भारी बारिश के चलते लिया गया फैसला

प्रदेश में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। जिसको देखते हुए चंपावत में स्कूूल बंद रखने का फैसला लिया गया है। इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं।

चंपावत में 10 अगस्त को बंद रहेंगे स्कूल

भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए चंपावत जिले में छात्र, छात्राओं व नोनिहालो की सुरक्षा के मध्यनजर प्रभारी जिलाधिकारी अध्यक्ष आपदा प्रबंधन प्राधिकरण चंपावत हेमन्त कुमार वर्मा ने 10 अगस्त को जनपद के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में, कक्षा एक से कक्षा 12 तक संचालित समस्त शैक्षिक संस्थाओं एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी व जिला कार्यक्रम अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

भारी बारिश के चलते लिया गया फैसला

मौसम विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान को देखते हुए जिले में सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने का फैसला लिया गया है। बता दें कि चंपावत जिले के लिए 10 अगस्त के लिए मौसम विभाग ने भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

12 अगस्त तक बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज

प्रदेश में काफी समय से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। मौसम विभाग ने कल भी प्रदेश के कुछ जिलों में भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही प्रदेश में 12 अगस्त तक मौसम खराब रहने की आशंका जताई गई है।


Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें