UttarakhandHighlightNainital News

नैनीताल के सभी जिलों में 14 को भी बंद रहेंगे स्कूल, डीएम ने आदेश किए जारी

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद नैनीताल की जिलाधिकारी ने सभी आंगनबाड़ी केंद्र और शासकीय व अशासकीय विद्यालयों में 14 जुलाई को भी अवकाश घोषित कर दिया है। डीएम ने इसके लिए आदेश जारी कर दिए हैं।

14 को भी बंद रहेंगे स्कूल

नैनीताल जिले में लगातार बारिश जारी है। मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए नैनीताल की जिलाधिकारी वंदना सिंह ने जनपद के छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर सभी आंगनबाड़ी केंद्र और शासकीय व अशासकीय विद्यालयों में कक्षा एक से बाहरवीं तक के लिए 14 जुलाई को भी अवकाश घोषित कर दिया है।

डीएम ने आदेश किए जारी

आगामी 14 जुलाई तक नैनीताल के सभी स्कूल बंद रहेंगे। बता दें इससे पहले जिलाधिकारी ने 13 जुलाई तक अवकाश घोषित किया था। लेकिन मौसम विभाग द्वारा जारी किए अलर्ट के बाद नैनीताल में अवकाश की तिथि को बढ़ा दिया गया है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार बारिश का सिलसिला अगले तीन दिनों यूं ही जारी रहेगा। प्रदेश के कई जिलों में भारी से अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर संवेदनशील इलाकों में न जाने की अपील की है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें