Uttarkashi NewsBig News

स्कूल की क्लर्क ने की बच्चों की फीस के नाम पर एक करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, अब हुई गिरफ्तार

उत्तरकाशी में अल्पाइन पब्लिक स्कूल में बच्चों की फीस के नाम पर एक करोड से अधिक की धोखाधड़ी करने वाली क्लर्क को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

बच्चों की फीस के नाम पर एक करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी

मामले को लेकर अल्पाइन पब्लिक स्कूल की प्रबंधक डॉ जया पटेल ने तहरीर दी थी. जिसमें उन्होंने बताया था कि स्कूल की क्लर्क अनुराधा ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर षडयंत्र कर स्कूल की फर्जी फीस रसीद तैयार कर 1 करोड़ 9 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गयी है. तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिला की तलाश शुरू की.

आरोपी क्लर्क अरेस्ट

पुलिस की टीम ने मामले की निष्पक्ष जांच करते हुए स्कूल से प्राप्त फीस रसीदों, रजिस्ट्ररों, बैंक स्टेटमेंट, बच्चों-अभिभावकों व मामले से जुड़े अन्य लोगों के बयान व पूछताछ में साक्ष्य जुटाकर आरोपी अनुराधा (42) पत्नी विकास रावत हाल निवास पंवार भवन निकट पुलिस कार्यालय को गिरफ्तार कर लिया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें