Big NewsDehradun News

सचिवालय रक्षक भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा का शेड्यूल हुआ जारी, यहां देखें पूरी जानकारी

यूकेएसएसएससी ने सचिवालय रक्षक भर्ती की शारीरिक मापजोख परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। 13 जून को शारीरिक मापजोख परीक्षा और अभिलेख सत्यापन किया जाएगा।

जारी हुआ सचिवालय रक्षक भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा का शेड्यूल

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सचिवालय रक्षक भर्ती की शारीरिक मापजोख परीक्षा और अभिलेख सत्यापन का शेड्यूल जारी कर दिया है। 13 जून को इसके लिए तिथि निर्धारित की गई है। यूकेएसएसएससी ने इसके लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

पेपर लीक होने के बाद दोबारा हुई थी परीक्षा

सचिवालय रक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो गया था। जिसके बाद आयोग ने परीक्षा को दोबारा 21 मई को दोबारा कराई थी। परीक्षा कराने के सिर्फ पांच दिनों के अंदर ही आयोग ने 26 मई को इसका परिणाम भी जारी कर दिया था। जिसके बाद अब चयनितों के लिए शारीरिक मापजोख व अभिलेख सत्यापन की तिथि जारी कर दी गई है।

आयोग के रायपुर स्थित कार्यालय में होगा सत्यापन

जारी किए गए परिणाम में चयनितों का सत्यापन और शारीरिक नाप-जोख परीक्षण आयोग के रायपुर स्थित कार्यालय में किया जाएगा। इसके लिए 13 जून को सुबह 9:30 बजे रिजल्ट में क्रमांक 1 से 66 तक के चयनितों को आयोग के रायपुर स्थित कार्यालय में पहुंचना होगा।

सभी चयनित अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल प्रमाणपत्र लाने होंगे। इसके साथ ही उनकी दो-दो स्वप्रमाणित कॉपी और छह पासपोर्ट साइज फोटो भी लानी होंगी। आयोग की वेबसाइट पर इसकी पूरी जानकारी उपलब्ध है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें