Big NewsDehradun NewsUttarakhand

संगतों ने किया ‘झंडे जी’ का आरोहण, हजारों श्रद्धालु बने ऐतिहासिक पल के साक्षी

ऐतिहासिक झंडे जी का हुआ 4 बजकर 10 मिनट पर आरोहण हो गया है। इस दौरान पूरा दरबार साहिब संगत के जय जयकार से गूंज उठा। बता दे हज़ारों लोग इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने हैं। इस दौरान संगतों में खुशी का माहौल देखने को मिला।

हज़ारो श्रद्धालु बने इस ऐतिहासिक पल के साक्षी

पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत देश के अलग-अलग हिस्सों से भारी संख्या में श्रद्धालु दरबार साहिब पहुंचे और इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने हैं। दरबार साहिब के सज्जादा गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज की अगुआई में झंडेजी का आरोहण किया गया।

संसार सिंह को सालों बाद मिला था सौभाग्य

बता दे इस बार संसार सिंह पुत्र स्व. फतेह सिंह ग्राम शेखूपुर बाग, पोस्ट जारला, नवा शहर, पंजाब के परिवार को झंडेजी पर दर्शनी गिलाफ चढ़ाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। हालांकि संसार सिंह के विदेश में होने के चलते उनके बेटे बलविंदर जीत सिंह ने दर्शनी गिलाफ चढ़ाया।

14 मार्च को निकाली जाएगी नगर परिक्रमा

महंत देवेंद्र दास महाराज की अगुआई में 14 मार्च को ऐतिहासिक नगर परिक्रमा निकाली जाएगी। नगर परिक्रमा सुबह 7:30 बजे से शुरू होगी। इसमें 25 हजार से अधिक संगतें शामिल होंगी। नगर परिक्रमा सहारनपुर चौक, कांवली रोड होते हुए श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, बिंदाल पहुंचेगी।

यहां संगत को चने, मुरमुरे और गुड़ का प्रसाद वितरित किया जाएगा। यहां से तिलक रोड, टैगोर-विला, घंटाघर, पलटन बाजार होते हुए लक्खीबाग पुलिस चैकी से रीठा मंडी, श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल बांबे बाग पहुंचेगी। इसके बाद ब्रह्मलीन श्रीमहंत साहिबान के समाधि स्थल पर मत्था टेकने के बाद सहारनपुर चौक होते हुए दोपहर 12 बजे नगर परिक्रमा श्री दरबार साहिब पहुंचकर संपन्न होगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें