Salman Khan Fans Dance Video: सलमान खान का आज 58वां जन्मदिन हैं। ऐसे में फैंस से लेकर तमाम सेलेब्स उनको बर्थडे की बधाई दे रहे है।
बता दें सलमान ने फॅमिली और फ्रेंड्स के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। जिसकी वीडियोस और फोटोज सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रही है। फैंस भी सलमान के घर के बाहर उनके इंतज़ार में बैठे हुए है। उनके घर के बाहर फैंस जमकर डांस करते नज़र आ रहे है।
भाईजान के गाने पर फैंस ने किया डांस
.सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रही है। जिसमें फैंस अभिनेता के घर के बाहर इकट्ठा हुए है। साथ ही सलमान खान के गाने में जमकर डांस भी कर रहे है। अभिनेता के चाहने वाले उनके बर्थडे के लिए काफी उत्साहित है। अभिनेता की एक झलक पाने के लिए फैंस घर के बाहर उनका इंतज़ार कर रहे है।
फैंस कर रहे जमकर कमेंट
सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर कमैंट्स की बाढ़ आ गई है। जहां कुछ लोग भाईजान को बर्थडे विश कर रहे है तो वहीं कुछ लोग फैंस के क्रेज की तारीफ कर रहे है।
करण जौहर ने की अनाउंसमेंट
सलमान खान के बर्थडे पर डायरेक्टर और प्रड्यूसर करण जोहर ने फैंस को एक तोहफा दिया है। सलमान को बर्थडे विश करते हुए उन्होंने एक ऐलान किया है। उन्होंने लिखा की सलमान खान के साथ वो 25 साल के बाद एक बार फिर से काम करने जा रहे है।