Big NewsNational

सहारा ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय का 75 साल की उम्र में निधन, मुंबई में ली आखिरी सांस

सहारा ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय का मंगलवार को निधन हो गया। 75 साल की उम्र में सुब्रत रॉय ने अपनी आखिरी सांस मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में ली। बताया जा रहा है सुब्रत रॉय पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका कोकिलाबेन अस्पताल में इलाज चल रहा था।

सहारा ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय का निधन

सुब्रत रॉय का जन्म 10 जून 1948 को बिहार के अररिया में हुआ था। 75 साल की उम्र में उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। सहारा समूह ने एक बयान जारी कर बताया कि वे हाइपर टेंशन और डायबिटीज़ जैसी बीमारियों से लड़ रहे थे। कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हुआ है।

अस्पताल में चल रहा था इलाज

बयान में कहा गया है कि 12 नवंबर को स्वास्थ्य खराब होने के चलते उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जानकारी के मुताबिक बुधवार को उनका शव लखनऊ के सहारा शहर लाया जाएगा। जहां उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी जाएगी।

यूपी के पूर्व सीएम ने जताया दुख

सुब्रत रॉय के निधन पर समाजवादी पार्टी ने दुख जताया है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सुब्रत रॉय के निधन पर दुख जताया है।

उन्होंने लिखा ” सहारा श्री सुब्रत रॉय जी का निधन उत्तर प्रदेश और देश के लिए भावात्मक क्षति हैं क्योंकि वो एक अति सफल व्यवसायी के साथ-साथ एक ऐसे अति संवेदनशील विशाल हृदयवाले व्यक्ति भी थे जिन्होंने अनगिनत लोगों की सहायता की उनका सहारा बने।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें