Uttarakhand Loksabha ElectionsBig News

आज उत्तराखंड दौरे पर सचिन पायलेट, हल्द्वानी में करेंगे जनसभा, कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए करेंगे वोट अपील

उत्तराखंड में आज लोकसभा चुनाव के प्रचार का अंतिम दिन है। प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस नेता सचिन पायलट हल्द्वानी में चुनावी जनसभा करेंगे। बता दें इससे पहले कांग्रेस नेता ने उत्तराखंड में चुनावी जनसभा की थी।

हल्द्वानी में सचिन पायलेट की जनसभा

कांग्रेस नेता सचिन पायलट 17 अप्रैल को दोपहर दो बजे हल्द्वानी के रामलीला मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए कांग्रेस नेताओं ने पूरी तैयारी कर ली है। पायलट की जनसभा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी जोश है। कांग्रेस पायलट की इस जनसभा में 10 हजार लोगों के आने का दावा कर रही है।

प्रचार के लिए की जा रही थी पायलट की मांग

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल सीट पर प्रचार के लिए सचिन पायलट की मांग की जा रही थी। लेकिन पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में पायलट का नाम नहीं था। जिससे चुनाव प्रचार के अंतिम समय में उनका चुनावी कार्यक्रम तय हुआ है। उनकी इस जनसभा को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button