HighlightUttarakhand

ग्राम्य विकास मंत्री ने दी ‘मेरा गांव मेरी सड़क योजना’ के तहत 24 सड़कों को मंजूरी

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के कई जिलों में ‘मेरा गांव मेरी सड़क योजना’ के तहत 24 सड़कों को स्वीकृति दी है। बता दें इससे पहले इस वित्तीय वर्ष में इस योजना में 37 सड़क मार्ग स्वीकृत किए जा चुके हैं। जिसे सम्मिलित करते हुए इस वित्तीय वर्ष में अब तक 61 गांव को सड़क मार्ग से जोड़े जाने की मंजूरी दी जा चुकी है।

24 सड़कों को दी मंजूरी

विगत वर्ष इस योजना में 49 गांव के लिए सड़कें स्वीकृत की गयी थीं। जिन पर कार्य शुरू किया जा चुका है। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि लोक निर्माण विभाग और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की परिधि से बाहर सम्पर्कविहीन गांवों को सड़क से जोड़ने की दिशा में सीएम धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ग्रामीण अंचलों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा

मंत्री ने कहा कि इन सड़कों के बनने से ग्रामीणों को हर मौसम में बेहतर यातायात की सुविधा मिलेगी। ‘मेरा गांव मेरी सड़क योजना’ में मुख्य सड़क से एक किमी की दूरी पर स्थित संपर्क विहीन गांवों की सभी मौसम की सम्पर्कता के लिए सड़क बनाई जाती है। इस योजना से ग्रामीणों को सभी मौसम में आवागमन के लिए संपर्क मार्ग उपलब्ध होने के साथ-साथ स्थानीय उपज को बाजार तक लाने की सुविधा होगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें