आजकल के युवा जहां शादी के नाम से घरवालों को नाच नचा रहे है। तो वहीं दूसरी तरफ एक ऐसा दूल्हा भी है जो 92 साल की उम्र में पांचवी बार शादी करने जा रहा है।
- Advertisement -
अमेरिका के बिजनेसमैन रुपर्ट मर्डोक जिन्हें पूरी दुनिया मीडिया मुगल के नाम से भी जानती है। वह एक बार फिर से शादी करने जा रहे है। मर्डोक ने 66 साल की महिला लेस्ली स्मिथ से सगाई रचा ली है।
पिछले साल ही हुआ था तलाक
मर्डोक ने साल 2022 में अपनी चौथी पत्नी के साथ तलाक लिया था। जिसके बाद उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज़ किया। आपको बता दें की साल 2022 के सितम्बर महीनें में दोनों की मुलाकात हुई थी। जहां दोनों कैलिफ़ोर्निया में एक कार्यक्रम के दौरान मिले थे। खबरों की माने तो बिजनेसमैन रुपर्ट मर्डोक 17 मार्च को सेंट पैट्रिक डे के मौके पर अपनी पार्टनर को जो की 66 साल की है प्रोपोज़ किया था।
अरबपति हैं रुपर्ट मर्डोक
अमेरिका के बिजनेसमैन मर्डोक ऑस्ट्रेलिया में पैदा हुए थे। उनके पास अमेरिका की भी सिटिज़न्शिप है। बिज़नेस की बात की जाए तो मर्डोक दुनिया भर में कई पब्लिकेशन के मालिक है।
- Advertisement -
वह कई लोकल, नेशनल और इंटरनेशनल पब्लिकेशन के बॉस है। मर्डोक वॉल स्ट्रीट जर्नल’, ‘द सन’ और पब्लिशिंग हाउस हार्पर कॉलिन्स के साथ ‘न्यूयॉर्क पोस्ट’, फॉक्स नेटवर्क आदि नामी पब्लिकेशन के मालिक है।
इससे पहले चार बार कर चुके हैं शादी
रुपर्ट मर्डोक चार बार शादी कर चुके हैं। साल 1956 में पहली बार उन्होंने फ्लाइट अटेंडेंट पैट्रिसिया बुकर से शादी की। 11 साल बाद उन्होंने अपनी पहली पत्नी को तलाक दिया। उसी साल उन्होंने दूसरी शादी की।
इस बार उन्होंने न्यूजपेपर जर्नलिस्ट अन्ना मारिया टोर्व से शादी की। 31 साल बाद उन्होंने अपनी दूसरी पत्नी को भी तलाक दे दिया। तलाक के एक साल बाद उन्होंने वेंडी देंग से तीसरी शादी की।
साल 2013 में दोनों ने अलग होना ठीक समझा। मर्डोक की पहली तीन पत्नियों से उनके छह बच्चे है। जिसके बाद रुपर्ट मर्डोक ने चौथी शादी साल 2016 में जेरी हॉल से की। यह शादी भी ज्यादा नहीं चली और साल 2022 में दोनों अलग हो गए।