Dehradun NewsBig News

देहरादून में ऑड-ईवन लागू करने की सुगबुगाहट तेज, SSP ने जनता से मांगे सुझाव

राजधानी देहरादून में जाम की स्थिति से हर कोई परेशान है। शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए योजनाएं तो कई बनाई लेकिन धरातल पर सभी धराशायी हो गई।

ऑड-ईवन लागू करने की सुगबुगाहट तेज

हाल ये है कि कभी भी शहर में कहीं भी जाम लग जाता है। जिस वजह से देहरादून यातायात में एक और प्रयोग के लिए तैयार हो रहा है। जी हां बता दें इन दिनों देहरादून में ऑड-ईवन लागू करने की सुगबुगाहट तेज हो गई है। इसके लिए एसएसपी ने जनता से सुझाव भी मांगे हैं।

फेसबुक पर लाइव आकर जनता से मांगे सुझाव

देहरादून पुलिस वीकेंड में यानि शनिवार और रविवार को ऑड-ईवन व्यवस्था लागू करना चाहती है। इसके लिए एसएसपी अजय सिंह ने बीते रविवार को फेसबुक पर लाइव आकर जनता से सुझाव मांगे। हालांकि ऑड-ईवन व्यवस्था पर जनता के सुझाव मिले-जुले रहे। लाइव चर्चा में फिलहाल ऑड-ईवन पर कोई ठोस राय नहीं बन पाई है।

परिक्षण के तौर पर किया जाएगा लागू

जानकारी के मुताबिक एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि शनिवार और रविवार को शहर में अधिक भीड़ हो जाती है। इसके लिए पुलिस ने सर्वे किया था। फिलहाल इसे शनिवार और रविवार को ही परीक्षण के तौर पर लागू करने पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए कोर एरिया भी चिन्हित किया गया है।

ये रहेगा कोर एरिया

  • राजपुर रोड
  • ओल्ड मसूरी रोड
  • सहारनपुर रोड
  • चकराता रोड
  • धर्मपुर क्षेत्र
  • ईसी रोड

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें