HighlightUdham Singh Nagar News

रुद्रपुर ब्रेकिंग : गैस सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, एक घायल

Breaking uttarakhand news

रुद्रपुर। रुद्रपुर में गैस सिलेंडर फटने से दुकान में भीषण आग लग गयी। जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। भीषण आग में आस-पड़ोस की दुकानों को भी चपेट में ले लिया है। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार रुद्रपुर में किच्छा रोड स्थित मेडिसिटी हॉस्पिटल के सामने बनी दुकानों में रविवार सुबह अचानक आग की लपटें उठने लगी। देखते ही देखते आग ने आस-पड़ोस की सभी दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया है।

जानकारी मिली है कि सुबह चाय बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में आग लग गई जो दुकान के अंदर फैल गई और उसके द्वारा आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। एक व्यक्ति के आग में घायल होने की जानकारी मिली है। सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। आग में काफी सामान जलने की संभावना बताई जा रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें