Rudraprayag NewsBig News

रुद्रप्रयाग में गुरूद्वारे पर निहंगों का कब्जा, तस्वीरें आई सामने, जानें क्या है सिखों की मांग

कर्णप्रयाग में हुए विवाद के बाद अब रुद्रप्रयाग में सिखों का हंगामा देखने को मिला है। बीते शनिवार को नगरासू गुरुद्वारे में निहंगों ने हंगामा काटा जो आज भी जारी है। बता दें सिखों में 16 जून को कर्णप्रयाग में हुई घटना को लेकर नाराजगी है।

रुद्रप्रयाग में गुरूद्वारे पर निहंगों का कब्जा

नगरासू क्षेत्र में माहौल अभी भी तनावपूर्ण बना हुआ है। बीते 24 घंटे से निहंग सिख तीर्थयात्री गुरुद्वारे में डटे हुए हैं। वहीं खबर ये भी है कि निहंगों ने एक 55 वर्षीय सिख यात्री को बंधक बनाया हुआ है।

gurudwara occupy

पारंपरिक शस्त्रों का प्रदर्शन करने का आरोप

बता दें शनिवार को कुछ निहंग श्रद्धालु नगरासू गुरुद्वारे की छत पर चढ़ गए और पारंपरिक शस्त्रों का प्रदर्शन करने लगे। निहंग सिखों पर गुरुद्वारे पर कब्जा का भी आरोप लगा है।

क्या है निहंगों की मांग?

निहंग सिख यात्रियों का कहना है कि कर्णप्रयाग में हुई घटना के बाद गिरफ्तार किए गए निहंग सिखों को रिहा किया जाए। अगर उनकी मांग पूरी नहीं होती है तो वो देशभर से बड़ी संख्या में निहंग सिख उत्तराखंड पहुंचेंगे और प्रदर्शन करेंगे।

gurudwara occupy

निहंगों को गुरुद्वारे से बाहर निकालने की कोशिश जारी

रुद्रप्रयाग एसपी निहारिका तोमर और डीएम विशाल मिश्रा मौके पर मौजूद हैं। पुलिस और ITBP की टीमें निहंगों को बाहर निकालने की कोशिश में जुटी हुई है, लेकिन वे बाहर आने को तैयार नहीं है। स्थिति को संभालने के लिए क्षेत्र में इंटरनेट सेवा बाधित की गई है। गुरुद्वारे में हो रहे हंगामे के बीच लंगर धाम साहेब में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

सुरक्षा हाई अलर्ट मोड पर एजेंसियां ​​

जिले के अधिकारियों का कहना है कि शनिवार दोपहर करीब तीन बजे लगभग एक दर्जन लोग गुरूद्वारे में घुस गए थे। जिन्होंने शाम को गुरुद्वारे की लाइटें बंद कर दी, जिससे सुरक्षा एजेंसियां ​​हाई अलर्ट पर आ गईं। तीर्थयात्रियों और स्थानीय निवासियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, गुरुद्वारे के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

ये भी पढ़ें: चमोली के बाद अब रुद्रप्रयाग में बवाल, निहंगों ने नगरासू गुरुद्वारे में किया हंगामा, इंटरनेट सेवा बाधित

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें