EntertainmentHighlight

Rubina Dilaik ने एक महीने बाद शेयर की जुड़वा बच्चों की तस्वीरें, नन्ही परियों के बताए नाम

Rubina Dilaik Twin Baby: टीवी की फेमस अभिनेत्री और ‘बिग बॉस’ विनर रुबीना दिलैक आज कल अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर खबरों में बनी हुई है।

हालही में अभिनेत्री ने ट्विन्स को जन्म दिया है। अभिनेत्री के घर दो नन्ही पारी आई है। ऐसे में अब सोशल मीडिया पर अभिनेत्री ने अपने दोनों बच्चों की झलक फैंस को दिखाई है। साथ ही उनका नाम भी बताया है।

नन्ही परियों की दिखाई झलक

सोशल मीडिया पर अभिनेत्री रुबीना दिलैक ने तस्वीरें पोस्ट की हैं। एक फोटो में रुबीना दिलैक और पति अभिनव शुक्ला अपनी बाहों में बेबी गर्ल्स को पकड़ते हुए नज़र आए। तो वहीं एक फोटो में दोनों बच्चों के हाथ दिखाई दे रहे है। तो वहीं एक ग्राफिक इमेज में दोनों बेबी का नाम फैंस के साथ शेयर किया है। साथ ही बताया की उनके बच्चे एक महीने के हो गए है।

rubina dilaik post

रुबीना ने रिवील किए बच्चो के नाम

तस्वीरें शेयर कर रुबीना ने कैप्शन लिखा, ‘वो बहुत उत्साहित और खुश है की उनकी बेटियां, जीवा और एधा एक महीने की हो गई हैं। गुरुपर्व के शुभ दिन पर यूनिवर्स ने हमें ये आशीर्वाद दिया! हमारी एंजल्स के लिए शुभकामनाएं भेजे।’

इन शोज से रुबीना को मिली पहचान

बता दें अभिनेत्री बिग बॉस 14 की विनर है। बिग बॉस में उन्होंने अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ एंट्री ली थी। इसके अलावा वो काफी सारे टीवी शोज में भी नज़र आ चुकी है। अभिनेत्री छोटी बहु और शक्ति जैसे टीवी शोज में देखी जा चुकी है। रुबीना को ‘झलक दिखलाजा’ में आखिरी बार देखा गया था।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें