Dehradun NewsUttarakhand

चारधाम यात्रा में व्यवस्था से बाहर चलने वालों की खैर नहीं, RTO करेगा कार्रवाई

चार धाम यात्रा के लिए कुछ ही समय शेष है। शासन प्रशासन यात्रा को दुरुस्त तरीके से संचालित कर सके इसके लिए कवायद जारी है। इस साल चार धाम यात्रा के सफल संचालन को लेकर परिवहन विभाग की ओर से भी तैयारी तेज कर दी गई है। बता दें तीन अप्रैल से ग्रीन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

विभाग में पंजीकृत ट्रैवल एजेंट ही कर पाएंगे यात्रियों की बुकिंग

जानकारी के मुताबिक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन व नोडल अधिकारी यात्रा सुनील शर्मा ने कहा कि यात्रा व्यवस्था से बाहर चलने वाले वाहनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विभाग में पंजीकृत ट्रैवल एजेंट ही यात्रियों की बुकिंग कर पाएंगे। इसकी जांच के लिए अलग से सचल दल का गठन किया जा रहा है।

तैयारियों पर हुई चर्चा

जानकारी के मुताबिक ऋषिकेश परिवहन कार्यालय में विभिन्न परिवहन कंपनियों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आरटीओ प्रशासन वन नोडल अधिकारी यात्रा सुनील शर्मा ने तैयारियों पर चर्चा की। परिवहन निगम के कार्यालय अधीक्षक अनुराग पुरोहित ने बताया कि पिछले वर्ष छह मई से 15 जून तक परिवहन निगम की बसों का संचालन हुआ।

उच्चाधिकारियों को भेजा 120 बसों का प्रस्ताव

केदारनाथ में सबसे ज्यादा यात्री निगम की बसों से गए हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए इस साल केदारनाथ धाम के लिए बस सेवाओं को लेकर विशेष तैयारी करने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि परिवहन निगम की ओर से पिछले वर्ष 90 बसें लगाई गई थी। इस वर्ष 120 बसों का प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेजा गया है।

इलेक्ट्रिक बसें चलाने की हो रही तैयारी

आरटीओ ने बताया कि इस वर्ष हम यात्रा रुट पर इलेक्ट्रिक बसें भी चलाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए धामों पर चार्जिंग प्वाइंट विकसित करने के बाद ही अगला कदम बढ़ाया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें