Sports

RR Vs MI: राजस्थान से पिछली हार बदला लेने उतरेगी मुंबई, जानें जयपुर की पिच का हाल और संभावित प्लेइंग 11

IPL 2024 का 38 वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और मुंबई इंडियन्स (MI) के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के बीच ये मुकाबला(RR vs MI) राजस्थान के होम ग्राउंड जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा।

इस सीजन राजस्थान का दमदार प्रदर्शन रहा है। सात मुकाबलों में से छह में जीत दर्ज कर राजस्थान 12 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल पर टॉप पर बनी है। तो वहीं मुंबई की टीम ने भी वापसी की है। ऐसे में चलिए जानते है पिच का हाल (RR vs MI Pitch Report) और दोनों ही टीमों की प्लेइंग 11।

RR vs MI Pitch Report

RR vs MI का ये मुकाबला जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीजन अब तक यहां चार मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस पिच पर पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 180 से ऊपर का स्कोर बनाया है। चार में दो बार पहले बोलिंग करने वाली टीम जीती है। तो वहीं दो बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने बाजी मारी है। ऐसे में आज के इस मैच में रनों की बरसात देखने को मिल सकती है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 (RR vs MI Playing 11)

राजस्थान रॉयल्स(RR): संजू सैमसन(कप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ट्रेंट बोल्ट, रविचंद्रन अश्विन, अवेश खान, युजवेंद्र चहल, कुलदीप सेन/संदीप शर्मा,।

इम्पैक्ट सब: नांद्रे बर्गर/केशव महाराज

मुंबई इंडियंस(MI): हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, मोहम्मद नबी, रोमारियो शेफर्ड, गेराल्ड कोएत्जी, जसप्रीत बुमराह, श्रेयस गोपाल।

इम्पैक्ट सब: आकाश मधवाल

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें