
उत्तराखंड में मौसम विभाग का पूर्वानुमान सटीक साबित हुआ है. भारी बारिश ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक कहर बरपाया हुआ है. हरिद्वार में कुछ ही घंटों की बारिश में रुड़की की सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं.

रूडकी में सड़कों के हालत देख नगर निगम और नगर पंचायतों के दावों की पोल खुल गई है. रूड़की के अम्बर तालाब सहित रामपुर चुंगी की सड़कों पर भी पानी भर गया है.

सड़कों में जलभराव होने के कारण लोगों को आने जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसके साथ ही रूड़की से देहरादून और सहारनपुर जाने वाले वाहनों को भी पानी से लबालब सड़कों से होकर गुजरना पड़ा.

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के ने पूर्वानुमान जारी कर बुधवार को पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में भारी बारिश के आसार हैं. जिसे देखते हुए दोनों जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था।

जबकि देहरादून, हरिद्वार उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, चंपावत और नैनीताल जिले के कुछ हिस्सों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
