Haridwar NewsHighlightUttarakhand

रुड़की: बाइक में सवार होकर घर से निकले थे दो दोस्त, बिजली के पोल से टकराए, मौत

हरिद्वार जनपद के झबरेड़ा- इकबालपुर मार्ग पर तेज रफ्तार से बाइक सवार दो युवकों की बाइक बिजली के पोल से टकरा गई। हादसामें दोनों दोस्त की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराई बाइक

युवकों की पहचान आलमपुर निवासी सुभाष (23), जॉनी (30) के रूप में हुई है। घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक दोनों इकबालपुर जा रहे थे। हादसा झबरेड़ा थाना क्षेत्र के ही साबतवाली गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है की बाइक तेज रफ्तार में थी। इसी बीच अचानक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। हादसा होता देख आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

परिवार में मचा कोहराम

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को रुड़की के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भेजा। चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर परिजनों को जानकारी दे दी है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद से दोनों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें