Haridwar News

रुड़की: पुलिस को देख भागने लगे युवक, पकड़ा तो निकला नशे का सामान, गिरफ्तार

devbhoomi news

रुड़की के गंगनहर कोतवाली पुलिस ने दो युवकों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम गंगनहर कोतवाली पुलिस बीएसएम चौक पर गोशाला के निकट चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो युवक पुलिस को संदिग्ध हालत में जाते दिखाई दिए।

पुलिस ने शक होने पर दोनों को रोककर पूछताछ करने की कोशिश की तो दोनों वहां से भागने लगे। टीम ने पीछा कर दोनों को कुछ ही दूरी पर भागने के बाद धर-दबोचा। तलाशी ली तो दोनों के कब्जे से करीब सात ग्राम स्मैक बरामद हुई

पुलिस दोनों को कोतवाली गंगनहर ले आई। पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम उवेश और मुदस्सिर निवासी पाडली गुज्जर गंगनहर कोतवाली बताया। फिलहाल, पुलिस ने दोनों पर मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही इस बात का पता लगाया जा रहा है कि स्मैक की खेप कहां से लेकर आए थे और किसे बेचने जा रहे थे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें