Haridwar NewsHighlight

रुड़की : देखिए खूंखार गुलदार को, गौशाला में घुसा, फिर हुआ पिंजरे में कैद

devbhoomi newsरुड़की- रुड़की के तेलपुरा गाँव में रात के करीब 10 बजे एक ग्रामीण के पशुशाला में गुलदार के घुस जाने से हड़कम्प मच गया जिसके बाद परिवार के लोगों ने शोर मचाया। गांव में इससे दहशत फैल गई। अक्सर लोग पहाड़ में हो रही घटनाओं के बारे में पढ़ और सुन रहे हैं जिससे गांव में दहशत और फैल गई।

शोर सुनकर गांव वालों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। गुलदार को देखकर सबके होश फाख्ता हो गए। ग्रामीणों ने तुरंत ही बुग्गावाला थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंची। टीम ने गुलदार को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।

वन विभाग की टीम ने घंटों कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर गुलदार को पिंजरे में कैद किया।इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वहीँ वन विभाग की टीम गुलदार को पिंजरे में कैद कर अपने साथ ले गई।

https://youtu.be/77RzDTDBgX8

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें