Haridwar NewsHighlightUttarakhand

रुड़की: किसानों की महापंचायत शुरू, शहर में वाहनों की लंबी कतार, एम्बुलेंस फंसी

उत्तराखंड किसान मोर्चा (उकिमो ) ने रुड़की में महापंचायत कर शासन प्रशासन को चेताया। हजारों की संख्या में रुड़की एसडीएम चौक के पास पहुंचे किसान ट्रेक्टर लेकर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग जगहों से आए किसानों ने अपनी अपनी समस्या रखी।

सड़कों पर उतरे किसान

किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड ने कहा कि सरकार और प्रशासन किसानों की समस्याओं को लेकर कतई गंभीर नजर नहीं आ रही है। जिस वजह से वो सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं। बता दें एक हफ्ते के भीतर किसानों ने रुड़की के अंदर दूसरी महापंचायत का आयोजन किया है। लेकिन समाधान के नाम पर उन्हें केवल आश्वासन ही मिलता है।

एडीएम को सौंपा ज्ञापन

किसान गन्ना भुगतान संबंधित अन्य मांगों को लेकर आज सड़कों पर उतरे हैं। उत्तराखंड किसान मोर्चा ने एसडीएम चौक के पास महापंचायत की। उकिमो के पदाधिकारी किसानों की समस्याओं पर चर्चा के साथ ही मांगों से संबंधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड ने दावा किया कि इस महापंचायत में हरिद्वार से एक हजार से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में करीब चार हजार किसान शामिल हुए हैं।

about farmer

जाम खुलवाने में छूटे पुलिस के पसीने

महापंचायत के दौरान सड़कों में चारों तरफ जाम की स्थिति हो गई। जाम खुलवाने में पुलिस के भी पसीने छूट गए। कई जगहों पर आम जनता खुद ही जाम खुलवाती नजर आई। भारी जाम के बीच एम्बुलेंस भी फंसी दिखी।

इन मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे किसान

  • किसानों पर अभी तक हुए हर प्रकार के कर्ज माफ किए जाएं।
  • किसानों को उत्तर प्रदेश की तर्ज पर एक साल तक ट्यूबवेलों पर बिजली मुफ्त दी जाए।
  • किसानों को गन्ना मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल दिया जाए।
  • इस मानसून में बाढ़ में किसानों को हुए नुकसान का मुआवजा 10 हजार रुपये प्रति बीघा दिया जाए।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें