HaridwarBig News

रुड़की में हाई टेंशन लाइन काटने पहुंचा चोर, करंट की चपेट में झुलसा, साथी मौके से फरार

रुड़की के पिरान कलियर थाना क्षेत्र से चोरी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां तीन से चार बदमाशों ने हाई टेंशन लाइन की तार काटने का प्रयास किया, लेकिन एक शख्स की किस्मत ने उसका साथ नहीं दिया। जैसे ही वह खंभे पर चढ़कर तार काटने की कोशिश कर रहा था, तभी अचानक उसे करंट लग गया और वह तारों पर ही झुलसकर लटक गया।

हाई टेंशन लाइन काटने वाले चोर को लगा करंट

घटना सोमवार देर रात की है। जानकारी के मुताबिक कुछ चोर बदमाश मोहम्मदपुर पांडा गांव के जंगल में हाई टेंशन विद्युत लाइन चोरी करने पहुंचे थे। उनमें से एक युवक खंभे पर चढ़ा, तभी बिजली घर पर मौजूद कर्मचारियों ने लाइन चालू कर दी। बिजली का करंट लगते ही चोर जोरदार झटके से झुलस गया और वहीं लटक गया। साथी उसे करंट से झुलसता देख मौके से भाग निकले।

अस्पताल में करवाया भर्ती

घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के अधिकारियों ने क्रेन की मदद से झुलसे चोर को नीचे उतारा और तुरंत अस्पताल भिजवाया। वहां से चिकित्सकों ने उसे गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया। इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर मिली चुकी है। मामले की जांच जारी है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button