UttarakhandHaridwar NewsHighlight

रुड़की: युवती का अश्लील वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित, पड़ोसी पर लगाए आरोप

हरिद्वार के रुड़की क्षेत्र में युवती का अश्लील वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित करने का मामला सामने आया है। युवती को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने मामले को लेकर पुलिस को तहरीर दी है।

मामला सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र का है। युवती ने मामले को लेकर अपने पड़ोसी पर शक जताया है। तहरीर के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

युवती का अश्लील वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित

युवती ने सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए कहा कि उसकी सहेली ने ये वीडियो इंटरनेट पर देखा था।जिसके बाद उसने ये जानकारी उसे दी। युवती ने जब वीडियो की छानबीन की तो मामला सही पाया गया । मामले की गंभीरता को देखते हुए युवती ने अपने परिजनों को ये बात बताई। जिसके बाद युवती अपने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची।

पड़ोसी पर जताया शक

युवती ने मामले को लेकर अपने पड़ोसी पर शक जताते हुए कहा कि युवक पछले कुछ समय से उसकी हर गतिविधियों पर नजर रख रहा था। जब भी वो कही बाहर जाती थी युवक उसका पीछा करता था। युवती ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके पड़ोसी ने ही वीडियो एडिट कर इंटरनेट पर पोस्ट की है। मामले को लेकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें