Dehradun NewsHighlight

ऋषिकेश में अमेठी से चुनाव लड़ने पर बोले रॉबर्ट वाड्रा, पूरा देश चाहता है कि मैं सक्रिय राजनीति में आऊं

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति और प्रमुख व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा बीते शुक्रवार को ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पहुंचे थे। वहां पहुंचकर उन्होंने गंगा आरती की और अपनी कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और पत्नी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के लिए जीत का आशीर्वाद मांगा।

धर्म की आड़ में हो रही राजनीति

मीडिया से बातचीत में रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि राहुल और प्रियंका पूरे देश में जिस उद्देश्य को लेकर राजनीति कर रहे हैं। उसकी सफलता के लिए उन्होंने कामना की है। उन्होंने कहा कि धर्म और राजनीति दोनों अलग-अलग विषय हैं। देश के भीतर धर्म की आड़ में राजनीति हो रही है, जो बेहत गलत है। धर्म और राजनीति दोनों को ही अलग-अलग रखना चाहिए।

कांग्रेस के पक्ष में गया पहले चरण का चुनाव : वाड्रा

रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि कहा कि भाजपा शासनकाल में आम नागरिकों के असल मुद्दों पर बात नहीं नहीं करती है। लोगों में डर फैलाना भाजपा के सरकार चलाने का तरीका है। वाड्रा ने आगे कहा कि भाजपा चुनाव के दौरान केवल वादे करती है और फिर कोई काम नहीं करती है। वाड्रा ने कहा पहले चरण का चुनाव कांग्रेस के पक्ष में गया है।

देश की पुकार है कि मैं सक्रिय राजनीति में आऊं : वाड्रा

अमेठी से चुनाव लड़ने के सवाल पर रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि पूरे देश की पुकार है कि मैं सक्रिय राजनीति में आऊं। उन्होंने कहा मैं देश के लोगों के लिए हमेशा निकलता हूं। लोगों के बीच में रहता हूं। समाज के लिए काम करता हूं। 1999 से अमेठी में मैंने प्रचार किया और 2004 में भारी बहुमत से सोनिया गांधी को विजयी बनाया है। वाड्रा ने कहा आज देश के भीतर परिवर्तन की लहर है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें