Entertainment

MCU में Robert Downey Junior की वापसी, एवेंजर्स में Doctor Doom की भूमिका निभाते आएंगे नजर

मार्वल सिनेमाटिक यूनिवर्स (MCU) में Robert Downey Junior धमाकेदार वापसी करने जा रहे हैं। अमेरिकन सुपरहीरो की दुनिया में एक बार फिर रॉबर्ट कमबैक करने जा रहे हैं। बता दें कि मार्वल सिनेमाटिक यूनिवर्स की फिल्म दुनियाभर में लोगों का मनोरंजन करती है। फैंस को इन फिल्मों का इंतजार रहता है। ऐसे में एवेनजर्स की दुनिया में लोगों के फेवरेट सुपरहीरों में से एक का किरदार निभा चुके रॉबर्ट विलेन Doctor Doom का रोल निभाते नजर आएंगे।

MCU में Robert Downey Junior की वापसी

बता दें कि मार्वल्स मूवीज का एक सुपरहीरो टोनी स्टार्क भी है। इस किरदार को रॉबर्ट डाउनी जूनियर (Robert Downy Junior) ने निभाया था। हालांकि फिल्म में उनके किरदार की मृत्यू हो जाती है। जिसके बाद MCU फिल्म्स में लोग रॉबर्ट को काफी मिस कर रहे थे। ऐसे में सुपरहीरो की दुनिया में रॉबर्ट फिर वापसी कर रहे है। लोकिन एक अगर किरदार के साथ। इस न्यूज को खुद अभिनेता ने कन्फर्म किया है।

Doctor Doom के नेगेटिव किरदार में आएंगे नजर

एवेनजर्स ने दुनियाभर में अपास सफलता हासिल की है। ऐसे में एक नई फिल्म का ऐलान कर दिया गया है। जिसमें रॉबर्ट डाउनी जूनियर भी शामिल होंगे। बता दें कि एक सरप्राइज एलिमेंट के तौर पर वो फिल्म से जुड़ेगे। वो डॉक्टर डूम (Doctor Doom) का किरदार निभाते नजर आएंगे। बता दें कि ये ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में रॉबर्ट का किरदार होगा।

सोशल मीडिया पर रॉबर्ट ने मास्क के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। इसके साथ ही वो फैंस को हिंट भी दे रहे थे। उन्होंने लिखा, ‘न्यू मास्क, लेकिन टास्क सेम।’ इस फिल्म में वो विलेन की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें