Dehradun NewsHighlight

रायपुर में हुई लूट का हुआ पर्दाफाश, नौकरानी ने पति के साथ मिलकर दिया था घटना को अंजाम, ऐसे हुआ खुलासा

देहरादून के रायपुर क्षेत्र में हुई लाखों की लूट का पुलिस ने पर्दाफाश कर लिया है। बता दें इस लूट को घर में काम करने वाली नौकरानी ने अपने पति के साथ मिलकर अंजाम किया था। तहरीर के पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और 24 घंटे के अन्दर लूट का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

रायपुर में हुई लूट का हुआ पर्दाफाश

मामले को लेकर पल्लव शर्मा निवासी एमडीडीए कॉलोनी ने मामले की तहरीर दी थी। पल्लव ने पुलिस को बताया कि 28 मई को उसके घर में राखी लमारी का लॉकर टूटा हुआ था। चोरों ने वहां से आठ लाख रुपए के जेवरात चोरी कर लिए थे। पल्लव ने चोरी को लेकर अपने घर में काम करने वाली नौकरानी प्रीती पर शक जताया था।

नौकरानी ने पति के साथ मिलकर दिया था घटना को अंजाम

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। जिसने मुंह में कपडा बांधा हुआ था। पुलिस ने नौकरानी से पूछताछ की तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। प्रीती ने पुलिस को बताया की उसका पति दिल्ली में रहता है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

प्रीती की कॉल डिटेल में पाया गया की उसने घटना से कुछ देर पहले ही अपने पति से बात की थी। सख्ती से पूछताछ करने पर प्रीती ने सच कबूल लिया। प्रीती ने बताया कि उसका पति कुलदीप ही चोरी करने के लिए आया था। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही चोरी हुए गहने भी बरामद कर लिए हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें