Dehradun NewsHighlight

रोडवेज बस ने मारी स्कूटी सवार महिला पर्यटक को टक्कर, दर्दनाक मौत

मसूरी घूमने आई स्कूटी सवार महिला को रोडवेज की बस ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। बताया का रहा है महिला अपने परिवार के साथ दिल्ली से घूमने आई थी।

बस ने मारी स्कूटी सवार महिला को टक्कर

मृतका की पहचान मीनू शर्मा (44) पत्नी बालकृष्ण निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। मीनू अपने पति और दो बच्चों के साथ मसूरी घूमने आये थे। सभी लोग बड़ा मोड़ के पास एक होटल में ठहरे हुए थे। उन्होंने किराए पर दो स्कूटी ली थी। एक स्कूटी में बालकृष्ण और मीनू बैठे हुए थे। वही दूसरी स्कूटी में उनका बीटा दीपांशु और बेटी गीतिका सवार थी।

हादसे में महिला की दर्दनाक मौत

बालकृष्ण का पूरा परिवार स्कूटी से बुद्धा टैंपल घूमने जा रहे थे। बड़ा मोड़ के पास रोडवेज की बस ने स्कूटी सवार मीनू शर्मा को टक्कर मार दी। हादसे में मीनू गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

मामले की जांच जारी

सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार एसएसआई गुमान सिंह नेगी ने बताया कि बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें