UttarakhandBig NewsHaridwar News

अनियंत्रित होकर खाई में पलटी यात्रियों से भरी रोडवेज बस, बस कंडक्टर समेत 10 माह की बच्ची की मौत

हरिद्वार में बुधवार सुबह रोडवेज की बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे के दौरान बस में 41 यात्री सवार थे। दर्दनाक हादसे में बस कंडक्टर समेत 10 माह की बच्ची की मौत हो गई।

अनियंत्रित होकर खाई में पलटी यात्रियों से भरी बस

हादसा चंडी चौक से लगभग 200 मीटर आगे नजीबाबाद के पास हुआ। यात्रियों से भरी रोडवेज बस अनियंत्रित होकर 20 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना पाकर ढालवाला ASI महावीर सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।

चार यात्रियों की हालत गंभीर

एसडीआरएफ की टीम ने राहत एवं बचाव कार्य कर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बस हादसे में चार लोग की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। जबकि बस कंडक्टर और एक 10 माह की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें