UttarakhandBig NewsUttarkashi News

उत्तरकाशी: हादसे का शिकार हुई सवारियों से भरी रोडवेज बस, यात्रियों में मची चीख पुकार

उत्तरकाशी में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा होते होते टल गया। रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर पेड़ से टकरा गई। गनीमत रही की बस पेड़ पर अटक गई। वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

हादसे का शिकार हुई रोडवेज बस

हादसे के दौरान बस में 21 यात्री सवार थे। बस को नीचे गिरता देख यात्रियों में में चीख-पुकार मच गई। हादसा सुबह साढ़े छहके आसपास का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है बस देहरादून से उत्तरकाशी की ओर जा रही थी।

यात्रियों में मची चीख पुकार

इस दौरान मुरैना के पास बस अचानक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और खाई की तरफ चली गई। गनीमत रही बस पेड़ से टकरा गई। वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

बस में सवार सभी यात्री बताए जा रहे सुरक्षित

घटना की सूचना पाकर थत्युड़ पुलिस टीम समेत एसडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे। टीम ने मौके पर पहुंचकर यात्रियों को बस से बाहर निकाला। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। सवारियों को बस से उतारकर अन्य वाहनों से उत्तरकाशी भेजा गया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें