Big NewsHaridwar

हरिद्वार की ओर आ रही रोडवेज बस हुई हादसे का शिकार, यात्रियों में मची चीख पुकार

काशीपुर से हरिद्वार की तरफ आ रही यात्रियों से भरी रोडवेज की बस हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है बस चिड़ियापुर के पास कोटा वाली नदी में फंस गई। नदी में बस को लुढ़कता देख यात्रियों में चीख पुकार मच गई।

रोडवेज की बस हुई हादसे का शिकार

हादसा सोमवार दोपहर करीब दो बजे का बताया जा रहा है। घटना की सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बस का झुकाव नदी की ओर था। रेस्क्यू टीम ने बस में सवार सवारियों को सकुशल बाहर निकाला।

सभी यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला

जानकारी के अनुसार हादसे के दौरान बस में 22 यात्री सवार थे। सभी सवारियों का रेस्क्यू कर उन्हें दूसरे वाहन से रवाना किया गया। उसके बाद बस को भी क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button