Haridwar NewsBig News

रोडवेज बस की ट्रक से जोरदार भिड़ंत, बस ड्राइवर की मौत, दो यात्रियों की हालत गंभीर

हरिद्वार में ट्रक और रोडवेज की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बस चालक की मौत हो गई। जबकि दो यात्री बुरी तरह घायल हो गए। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

रोडवेज बस की ट्रक से जोरदार भिड़ंत

हादसा शुक्रवार का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार छुटमलपुर डिपो की बस सहारनपुर से हरिद्वार की ओर आ रही थी। जैसे ही बस नगला इमरती के पास पहुंची तभी आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। जिस वजह से पीछे से आ रही बस ट्रक से टकरा गई। हादसे के दौरान मौके पर अफरा तफरी मच गई।

बस चालक की मौत दो लोग घायल

राहगीरों ने घायलों को रुड़की के सिविल अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने बस चालक मोकम सिंह पुत्र निगार सिंह डोबर निवासी किशनपुर को मृत घोषित कर दिया। जबकि नरेंद्र पुत्र चंद्र सिंह निवासी पौड़ी और पंकज पुत्र अनिल कुमार निवासी पौड़ी को गंभीर चोटे आई हैं। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें