highlightPauri Garhwal

उत्तराखंड से बड़ी खबर। खाई में गिरी कार में लगी आग, 6 की मौत

road-accident-in-Tehri-

 

उत्तराखंड से एक बड़ी खबर आ रही है। उत्तराखंड में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि टिहरी जिले में गंगोत्री राजमार्ग पर कंडीसौड़ तहसील के पास एक बोलेरो वाहन खाई में गिर गया। खाई में गिरने के बाद इस वाहन में आग लग गई। आग लगने से गाड़ी में सवार छह लोगों गाड़ी में ही जल गए और उनकी मौत हो गई।

https://youtu.be/RqNQkST9d3c

भयावह वीडियो: केदारनाथ पैदल मार्ग पर लंबा जाम, घोड़े, खच्चर, इंसान सब फंसे

जानकारी के मुताबिक हादसा बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, एक बोलेरो वाहन चंबा से उत्तरकाशी की तरफ जा रहा था। कंडीसौड़ से पहले कोटीगाड में वाहन अनियंत्रित हो गया और पैराफिट तोड़ते हुए खाई में गिर गया। वाहन के खाई में गिरते ही उसमें आग लग गई। हादसे में 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई।

मुख्यमंत्री धामी ने हादसे पर दुख जताया है। धामी ने ट्वीट किया- NH94 चंबा-धरासू सड़क मार्ग पर वाहन दुर्घटना में पश्चिम बंगाल के 6 लोगों की मृत्यु का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है।

Back to top button