Nainital NewsHighlight

रामनगर में सड़क हादसा, कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत में बुजुर्ग की मौत

रामनगर में नेशनल हाईवे पर बीती रात कार और बाइक की जोड़कर भिड़ंत हो गई. हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई. बुजुर्ग की मौत की खबर के बाद मृतक के परिजनों में मातम पसरा हुआ है.

कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत में बुजुर्ग की मौत

मृतक की पहचान महेंद्र सिंह (65) निवासी पीरूमदारा मझरा के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार बुजुर्ग की काशीपुर में दुकान है. शाम को वह दुकान बंद कर अपने घर लौट रहे थे. इस बीच हल्दुआ के पास पास सामने से आ रही एक कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. जिसमें बाइक सवार बुजुर्ग गंभीर घायल हो गए.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा मृतक का शव

राहगीरों ने आनन-फानन में घायल बुजुर्ग को एम्बुलेंस की मदद से रामनगर के सरकारी अस्पताल भिजवाया. जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने बताया मामले को लेकर मृतक के परिजनों की ओर से फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है. तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें