Pauri Garhwalhighlight

कोटद्वार में सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत

कोटद्वार से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. दिल्ली के यात्रियों की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. जबकि चालक घायल बताया जा रहा है.

कोटद्वार में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार

कोटद्वार में बुधवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. मिली जानकारी के अनुसार पोखारी निवासी एक व्यक्ति दिल्ली से कार बुक कर अपने गांव लौटे थे. कार चालक ने परिवार को खाल्यूंडांडा स्टैंड पर उतारा और खाल्यूंडांडा भौन मोटर मार्ग से होकर वापस दिल्ली की ओर लौटने लगा. बताया जा रहा है कुछ दूर जाकर ही कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी.

हादसे में दो लोगों की मौत

हादसे में रमेश लाल (17) पौड़ी और प्रदीप (37) निवासी पौड़ी की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि कार ड्राइवर किशोर (35) निवासी बुराडी घायल बताया जा रहा है. पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया. इसके साथ ही मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button