HighlightKashipur News

काशीपुर में सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर नदी में गिरा डंपर, चालक घायल

काशीपुर से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. आईटीआई थाना क्षेत्र में देर शाम एक डम्पर अनियंत्रित होकर बहल्ला नदी में जा गिरा। हादसे के बाद डंपर चालक को आनन-फानन में अस्पताल ले जाय गया.

अनियंत्रित होकर नदी में गिरा डंपर

हादसा शुक्रवार शाम का बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार डंपर चालक युवराज पाल निवासी बाजपुर काशीपुर से डम्पर लेकर कुंडेश्वरी स्थित स्टोन क्रशर जा रहा था. अचानक आईटीआई थाना क्षेत्र में बाजपुर रोड पर ग्राम हिम्मतपुर के पास ओवरटेक कर रहे केंटर को बचाने के चक्कर में डंपपर नदी में जा गिरा.

चालक ने बमुश्किल बचायी अपनी जान

हादसे में डंपर चालक युवराज पाल ने बमुश्किल डम्पर से निकल कर अपनी जान बचाई. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे डम्पर के मालिक शेरखान ने डंपर चालक युवराज पाल को बाजपुर रोड स्थित स्पर्श हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें