Dehradun NewsHighlight

गंगा के बढ़ते जलस्तर के चलते रिवर राफ्टिंग पर लगी रोक, निरीक्षण के बाद लिया फैसला

ऋषिकेश में गंगा के बढ़ते जलस्तर के चलते रिवर राफ्टिंग पर लगी रोक लगा दी गई है। 15 सितंबर से राफ्टिंग का इंतजार कर रहे शौकीनों को अभी कुछ दिन और इंतजार करना पड़ेगा। 15 सितंबर को पर्यटन विभाग की टीम गंगा नदी का निरीक्षण करेगी। उसके बाद ही राफ्टिंग के संचालन को हरी झंडी मिलेगी।

रिवर राफ्टिंग पर लगी रोक

बता दें हर साल एक सितंबर से राफ्टिंग शुरू होती है। लेकिन इस साल गंगा का जलस्तर अधिक होने से अभी तक यह शुरू नहीं हो सकी है। जानकारी के मुताबिक 12 सितंबर को 16 सदस्य टीम ने मरीन ड्राइव से लेकर तपोवन नीम बीच तक गंगा का निरीक्षण किया था। टीम ने गंगा के जलस्तर के साथ ही विभिन्न रैपिड़ों का निरीक्षण किया।

निरिक्षण के बाद लिया फैसला

जानकारी के अनुसार साहसिक पर्यटन खेल अधिकारी खुशाल सिंह नेगी ने बताया कि गंगा का जलस्तर अभी बढ़ा हुआ है। पानी भी बहुत मटमैला है। गंगा के लहरों में लकड़ी की डांटे बहकर आ रही हैं। जो सुरक्षात्मक दृष्टि से उचित नहीं है।

15 सितंबर को फिर किया जाएगा निरीक्षण

इसके अलावा मौसम विभाग की ओर से भी 16 सितंबर तक येलो अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते 15 सितंबर से गंगा में राफ्टिंग संचालित होना संभव नहीं है। बता दें 15 सितंबर को पर्यटन विभाग की टीम एक बार फिर गंगा नदी का निरीक्षण करेगी। उसके बाद ही राफ्टिंग के संचालन को हरी झंडी मिलेगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें