UttarakhandDehradun News

देहरादून में बढ़ रहा डेंगू का खतरा, शहर के ये क्षेत्र अधिक प्रभावित, ऐसे करें बचाव

राजधानी देहरादून में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा थमता नहीं दिख रहा है। अब तक शहर के 25 क्षेत्रों में डेंगू के मरीज मिल चुके हैं। जिसके बाद इन एरिया में हाई अलर्ट जारी किया है।

नहीं थम रहा डेंगू का प्रकोप

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक देहरादून जनपद में अब तक 17655 मरीजों की जांच की जा चुकी हैं। इसमें कुल 286 मरीज डेंगू संक्रमित मिल चुके हैं। बीते शुक्रवार को देहरादून में डेंगू के 20 मामले सामने आये हैं।

शहर के ये क्षेत्र अधिक प्रभावित

बता दें अब तक 224 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि 61 मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि डेंगू से एक मरीज की मौत भी हो चुकी। डेंगू के सबसे ज्यादा मरीज अजबपुर कला और धर्मपुर से मिले हैं।

ऐसे करें डेंगू से बचाव

  • डेंगू से बचाव के लिए आप पूरे बांह के कपड़े पहनें। बता दें कि डेंगू का मच्छर दिन के उजाले में ही काटता है इसलिए इस समय अपना बचाव करना ज्यादा जरूरी है। आपने हाथ-पैरों को ढकना ना भूलें।
  • अपने घर के आस-पास पानी जमा ना होने दें। कहीं भी पानी जमा हो तो उसे तुरंत साफ कर दें।
  • पानी कि टंकियों को पूरी तरह से ढक कर रखें।
  • कूलर में अगर पानी है तो इसमें किरासन तेल डालें जिससे कि मच्छर पनप ना पाये।
  • मच्छरों को दूर करेने के लिए मच्छरदानी का उपयोग करें।
  • मच्छरों से बचने के लिए आप मस्कीटो रिपेलेंट जैसे- स्प्रे, मैट्स, कॉइल्स आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • मच्छर हमेशा गहरे रंग की तरफ आकर्षित होते हैं। इसलिए हल्के रंग के कपड़े पहनने से आप मच्छरों से बच सकते हैं।
  • अपने घर के किचन, बाथरूम के सिंक और वॉश बेसिन में बिल्कुल भी पानी जमा न होने दें। इन सभी की कम से कम हफ्ते में एक बार अच्छी तरह से सफाई करें।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें