Dehradun NewsHighlight

ऋषिकेश : राजकीय चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में युवकों की हाथापाई, वीडियो वायरल

देहरादून के ऋषिकेश शहर में भी दिन पर दिन बदमाशों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला शहर के राजकीय चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड का है। जहां युवकों के दो गुटों के बीच इमरजेंसी वार्ड में मारपीट हो गई। घटना का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

इमरजेंसी वार्ड में युवकों की हाथापाई

वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन युवक आपस में मारपीट करते दिख रहे हैं। इस दौरान बीच-बचाव के लिए अस्पताल प्रबंधन के ही कुछ लोग आए। इस दौरान उन्होंने लड़ाई कर रहे युवकों को बाहर की ओर खदेड़ा। मारपीट का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री को भेजा ज्ञापन

मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद मामले का राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के संस्थापक उपेंद्र सकलानी ने विरोध किया है। सकलानी ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने ज्ञापन में अस्पताल में तत्काल सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाने की मांग की है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें