Big NewsUttarakhand

ऋषिकेश – होटल के कमरे में युवक और युवती की लाश मिलने से मचा हड़कंप

ऋषिकेश के होटल के कमरे का नजारा देश सब दंग रह गए। होटल में युवक और युवती एक कमरे में रूके थे। लेकिन इस कमरे का नजारा जिसने भी देखा वो दंग रह गया। पुलिस ने जब दरवाजा खोला तो कमरे में युवक और युवती मृत पड़े थे।

ऋषिकेश के होटल के कमरे का नजारा देख सब रह गए सब दंग

ऋषिकेश के कोयल घाटी स्थित होटल मधुबन  में युवक और युवती रूके थे। लेकिन काफी समय बाद जब उन्होंने दरवाजा नहीं खोला तो होटल कर्मचारियों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि होटल के एक कमरे में एक युवक और युवती बीती शाम रहने के लिए आए थे।

उन्होंने बताया कि कमरा अंदर से बंद है। काफी आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिल रहा है। जिसके बाद पुलिस ने दरवाजा किसी तरह खुलवाया तो अंदर का नजारा देख हर कोई दंग रह गया। युवक और युवती दोनों कमरे में मृत मिले।

बेड पर पड़ा मिला युवक और युवती का शव

युवक और युवती दोनों का शव कमरे में बेड पर पड़ा मिला। मिली जानकारी के मुताबिक युवक की पहचान हिमांशु राजपूत को रूप में हुई है। जबकि युवती का नाम वर्षा है। मृतक युवक हिमांशु बिजनौर का रहने वाला है जबकि मृतक युवती वर्षा ऋषिकेश की निवासी है।

होटल के सीसीटीवी कैमरों की हो रही जांच

ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद हैंं। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस होटल के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। पुलिस मौत के पीछे की वजह के बारे में जानकारी जुटा रही है।

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामे के लिए भेज दिया है। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। कमरे से बरामद सिम की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

 

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें