Big NewsDehradun NewsUttarakhand

ऋषिकेश: हरियाणा से गोवा बीच आए तीन युवकों में से दो नहाते हुए डूबे, एक का किया रेस्क्यू दूसरे की खोज जारी

हरियाणा से ऋषिकेश तीन युवक घूमने आए थे। इस दौरान गोवा बीच में नहाते हुए दो युवक गंगा में डूब गए। इस दौरान एक युवक को बचा लिया गया है जबकि दूसरे युवक का पता नहीं चल पाया। मौके पर रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ की टीम तैनात है और दूसरे युवक के रेस्क्यू के लिए कवायद जारी है।

दो युवक नदी में डूबे

जानकारी के मुताबिक लक्ष्मणझूला थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसाईं ने बताया की घटना शनिवार दोपहर करीब 12:30 के आसपास की है। थाना लक्ष्मण झूला पर सूचना प्राप्त हुई की गोवा बीच पर तीन लड़के नहा रहे थे। जिसमें से दो युवक गंगा में डूब गए।

सर्चिंग ऑपरेशन जारी

एक युवक नितिन त्यागी सेक्टर दो बल्लभगढ़ हरियाणा को बचा लिया गया। जबकि दूसरा साथी हिमांशु छाबड़ा (28 वर्ष) पुत्र महेश छाबड़ा निवासी ज्योति पार्क, गुड़गांव हरियाणा नदी में डूब गया। जानकारी के मुताबिक जल पुलिस लक्ष्मण झूला और एसडीआरएफ कि टीम का सर्चिंग ऑपरेशन जारी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें