Big NewsDehradun News

ऋषिकेश : टायर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम

ऋषिकेश में लक्ष्मण झूला मार्ग पर टायर फैक्ट्री में सोमवार को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। घटना की सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

टायर फैक्टरी में लगी भीषण आग

घटना सोमवार सुबह साढ़े नौ के आसपास की बताई जा रही है। बताया जा रहा है जिस फैक्ट्री में आग लगी वो आबादी के बीच में स्थित है। घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर आग को बुझाने में जुटी हुई है। हालांकि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

कई सालों से बंद थी फैक्ट्री

जानकारी के अनुसार टायर फैक्ट्री के मालिक कृष्ण कुमार सिंघल ने बताया कि यह फैक्ट्री पिछले कई वर्षों से बंद पड़ी थी। यहां टायर और ट्यूब का पुराना स्क्रैप रखा हुआ था। आग लगने के असल कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस की टीम ने जाँच शुरू कर दी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें