UttarakhandBig NewsDehradun News

ऋषिकेश: नहाने के दौरान गंगा में डूबी गुजरात की पर्यटक, तलाश जारी

ऋषिकेश में नहाने के दौरान गुजरात की एक महिला पर्यटक गंगा में डूब गई। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने महिला की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि महिला का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

नहाने के दौरान गंगा में डूबी महिला पर्यटक

घटना मंगलवार सुबह मस्तराम घाट की है। महिला की पहचान नीलू बेन पत्नी रमेश भाई ठक्कर निवासी अहमदाबाद, गुजरात के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि गुजरात से यात्रियों का दल ऋषिकेश घूमने आया हुआ था। महिला आश्रम में रह रही थी।

पर्यटक की तलाश जारी

मंगलवार सुबह महिला मस्तराम घाट पर नहाने के लिए गई हुई थी। इसी दौरान अचानक गंगा का जलस्तर बढ़ गया और पैर फिसलने से वह तेज धारा के बहाव में बह गई। आसपास के लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची एसडीआएफ की टीम ने महिला यात्री के रेस्क्यू के लिए अभियान चलाया हुआ है। फिलहाल महिला का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें