Rishikesh News​

नहीं बाज आ रहे पर्यटक!, अब Rishikesh में गंगा के बीचों-बीच पी रहे शराब, Video

धर्म और श्रद्धा का केंद्र माने जाने वाले मां गंगा के घाटों को कुछ बाहर के पर्यटकों ने शराब का अड्डा बना लिया है।आए दिन उत्तराखंड में नैनीताल, हरिद्वार आदि जगहों से पहाड़ को गंदा और हुड़दग बाजी की खबरे तो सामने आ ही रही है। लेकिन अब बाहर से आए पर्यटकों ने गंगा को भी नहीं छोड़ा है। इस नई वायरल वीडियो एक बार फिर नई बहस छेड़ दी है।

Rishikesh में गंगा के बीचो-बीच शराब पी रहे बाहरी लोग

दरअसल ऋषिकेश से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां पर कुछ पर्यटक गंगा के बीचों-बीच पत्थरों पर बैठकर शराब का जाम बिखेरते नजर आए। जब कुछ लोगों ने उन्हें टोका तब जाकर सभी बाहर आए। एक शख्स तो इतना झांझ में था कि गांगा से बाहर आते समय शराब की बोटल समेत गिर भी गया। सोशल मीडिया पर भी इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जहां लोग इसपर अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

आध्यात्म की नगरी में गंगा किनारे शराब के मामले लगातार आ रहे सामने

बताते चलें कि आए दिन गंगा नदी के तट पर घूमने आने वाले लोग आध्यात्म की इस नगरी में शराब पीते हुए लगातार गंगा तट पर देखे जा रहे हैं। पवित्र गंगा तट हमेशा से श्रद्धालुओं के लिए आस्था, ध्यान और शांति का स्थान माना जाता है। मौज मस्ती के लिए कोई और स्थान भी चुना जा सकता है।ऐसे में ऋषिकेश में गंगा किनारे पत्थरों पर बैठकर शराब पीना क्या सही है?

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें