Dehradun NewsHighlight

ऋषिकेश : चाऊमीन से नहीं चला काम, तो जीजा-साले ने किया लाखों पर हाथ साफ

devbhoomi newsऋषिकेश: ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी चोरी का खुलासा किया है। बता दें कि एक हफ्ते पहले हुई कंस्ट्रक्शन कंपनी में 30 लाख रुपये चोरी करने के मामले में पुलिस ने जीजा- साले को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से  22 लाख रुपये बरामद किए  है।

आज कोतवाली में मामले का खुलासा करते हुए एसपी देहात स्वतंत्र कुमार ने बताया कि 25 नवंबर को दीपक जुगलान निवासी श्यामपुर ऋषिकेश ने तहरीर दी थी कि उनके मैसर्स एसएस कंस्ट्रक्शन कंपनी श्यामपुर का 23 नवंबर की रात को शीशा और दरवाजा तोड़कर अलमारी के अंदर रखें 30 लाख 33 हजार रुपयों पर किसी ने हाथ साफ कर लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु की। मामले के खुलाे के लिए एसओजी ग्रामीण के प्रभारी ओम कांत भूषण और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस ने इस मामले में शामिल दो आरोपित को गिरफ्तार किया और साथ ही चोरी के 22 लाख रुपये भी बरामद किए।

पुलिस अधीक्षक देहात ने बताया कि इन दोनों व्यक्तियों की गिरफ्तारी भट्टो वाला तिराहा श्यामपुर ऋषिकेश क्षेत्र से की गई है। गिरफ्तार किए गए दिनेश रावत पुत्र सत्यपाल सिंह रावत निवासी ग्राम हटनाली बनगांव, पट्टी दसगी चिन्यालीसौड़ उत्तरकाशी और उसका साला पंकज पंवार पुत्र शरद सिंह ग्राम इंदिरा टिपरी थाना धरासू चिन्‍यालीसौड़ उत्तरकाशी शामिल हैं।

पुलिस ने जानकारी दी कि दिनेश रावत ने पूछताछ में खुलासा किया वो जनवरी 2021 तक संबंधित कार्यालय में आफिस ब्‍वॉय का काम करता था। इस दौरान उसे बैंक में रुपये जमा करने निकालने और जमा करने की जानकारी थी। लेकिन उसने काम छोड़ दिया और उसी ऑफिस के बाहर चाऊमीन की ठेली लगाने लगा लेकिन वो उसके लिए जीवन के गुजर बसरके लिए कम था।

तब उसने दोस्त के साथ मिलकर बड़ा हाथ मारने की योजना बनाई। 23 नवंबर को दोनों देर रात कार्यालय के समीप पहुंचे। काम्‍पलेक्‍स के रास्ते छत से सीढ़ियों से उतरकर वह कार्यालय तक पहुंचे और केबिन का कांच का दरवाजा तोड़कर वहां रखी नकदी चुरा ली। करीब 10 लाख रुपये दोनों ने आपस में बांट लिए थे। और बाकी बचे पैसों को कमरे में छुपा दिया। आज दोनों चोरी के पैसे लेने कमरे पर आए। दीपक ने 15 लाख रुपये रखे और पंकज को 7 लाख दिए। जब वह लोग वापस गांव जा रहे थे तो चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें