Entertainment

Kantara 2 Teaser Release: हाथ में त्रिशूल और खून से लथपथ, ‘कांतारा 2’ के टीजर में ऋषभ शेट्टी का खूंखार लुक

साल 2022 में साउथ के सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी (Rishabh Shetty) की फिल्म कांतारा (Kantara) रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इस फिल्म की सक्सेस के बाद अभिनेता ने कांतारा 2 का ऐलान किया। अनाउंसमेंट के बाद से ही फैंस रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया गया था। अब फिल्म का टीजर भी रिलीज कर दिया गया है।

‘कांतारा 2’ का टीजर हुआ जारी (Kantara 2 Teaser Release)

कांतारा 2 पहले पार्ट के प्रीक्वल की कहानी को दिखाएगा। इस दूसरे पार्ट को कांतारा: चैप्टर 1-ए लीजेंड का नाम दिया गया है। कांतारा 2 के रिलीज हुए इस 82 सेकेंड की शुरुआत “वो पल आ गया है” शब्दों से होती है। जिसके बाद स्क्रीन ब्लैक हो जाती है। बैकग्राउंड में धीरे-धीरे शिव बने ऋषभ शेट्टी स्क्रीन पर दिखाई देते है।

उनके हाथ में त्रिशूल, गले में रुद्राक्ष की माला नजर आती है। साथ ही वो खून से लथपथ भी नजर आते है।वो मशाल लेकर जंगल से गुजरते हुए नजर आ रहे है। टीज़र से ये बात साफ हो गई कि फिल्म में कदंब राजवंश के शासनकाल की कहानी को दर्शाया जाएगा।

https://youtu.be/EDRfSYcTYFg

कब रिलीज होगी ‘कांतारा 2’ (Kantara 2 Release Date)

फिल्म ‘कांतारा’ को ऋषभ शेट्टी ने ही डायरेक्ट और लिखा है। साल 2022 में रिलीज हुई इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर की केटगरी में राष्ट्रीय पुरस्कार भी दिया गया था। इस फिल्म का दूसरा पार्ट कंतारा: चैप्टर 1 – ए लीजेंड गांधी जयंती के मौके पर दो अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button