Nationalhighlight

Alien Baby: यहां महिला ने दिया एलियन जैसी शक्ल वाले बच्चे को जन्म!, डॉक्टर भी देखकर हैरान

Alien Baby Born In Rewa Madhya pradesh: मध्य प्रदेश के रीवा जिले के चाकघाट तहसील इलाके से एक बेहद ही अनोखी घटना सामने आ रही है। जहां पर एक महीला ने एक बच्चे को जन्म दिया है। बच्चे के जन्म होने के बाद जैसे ही डॉक्टरों की नजर उस पर पड़ी तो वो भी हैरान रह गए। अस्पताल में जन्मा ये बच्चा कोई साधारण नवजात नहीं है।

इस बच्चे की शक्ल थोड़ी अजीब है। देखने से एलियन लग रहा है। परिजनों का कहना है कि बच्चे की नार्मल डिलीवरी हुई। वो आसमान्य था और उसकी अभी फिलहाल हालत गंभीर है। जिसके बाद उसे अस्पताल के आईसीयू वार्ड मे रखा गया है। जहां बच्चे का इलाज जारी है।

रीवा में प्रसूता ने दिया एलियन जैसी शक्ल वाले बच्चे को जन्म Alien Baby Born In Rewa Madhya pradesh

दरअसल मंगलवार की रात ढकरा सोनौरी गांव की रहने वाली शांति देवी पटेल की बहू प्रियंका पटेल को प्रसव पीड़ा के चलते अस्पताल ले जाया गया। बुधवार सुबह बहू की नॉर्मल डिलीवरी हुई। लेकिन बच्चा नॉर्मल नहीं हुआ। डिलीवरी के बा मां एकदम स्वस्थ थी। लेकिन बच्चा आसमान्य था। उसका शरीर क्षत-विक्षत है। जो देखने में एलियन की तरह लग रहा है। डॉक्टरों ने बच्चे की गंभीर हालत देखते हुए रीवा गांधी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती करवाने की सलाह दी। जहां पर नवजात आईसीयू वार्ड में भर्ती है।

बच्चे को लेकर परिवार का बयान

बच्चे की दादी शांति देवी पटेल ने बताया कि, “बहू प्रियंका पटेल को प्रसव पीड़ा के बाद मंगलवार की रात चाकघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। बुधवार सुबह 7 बजे नार्मल डिलेवरी हुई, लेकिन बच्चे का शरीर क्षत-विक्षत है। बच्चे की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने रीवा रेफर किया है। शांति देवी ने बताया कि बहू की जांच कराने समय-समय पर शासकीय और प्राइवेट अस्पताल गईं। जहां अल्ट्रासाउंड के बाद भी डॉक्टरों ने मां और बच्चे को स्वस्थ बताया। जबकि डिलीवरी के बाद बच्चा अस्वस्थ पैदा हुआ।”

क्या है ये हार्लेक्विन इचिथोसिस?

बच्चे को हार्लेक्विन इचिथोसिस है। इस गंभीर लाइलाज बीमारी के चलते बच्चे के स्किन फिशर हो जाती है। साथ ही स्कििन फट जाती है और आंख की पुतलियां भी बाहर आ जाती है। इसमें चेहरा पूरा खराब हो जाता है। इस बिमारी से बचने की संभावना काफी कम होती है। गर्भ में ही जीन के कारण बच्चे की स्किन मोटी होने लगती है और फटना शुरू हो जाती है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button