Big NewsDehradun News

उत्तराखंड पुलिस भर्ती परीक्षा का परिणाम हुआ जारी, 2293 अभ्यर्थियों का सपना हुआ पूरा

police recruitment exam result

उत्तराखंड पुलिस भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने ये परिणाम जारी किए हैं। जिसमें 2293 अभ्यर्थियों ने परीक्षा को पास किया है। चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन के बाद ही फाईनल मार्क जारी किए जाएंगे।

जारी हुआ उत्तराखंड पुलिस भर्ती परीक्षा का परिणाम

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड पुलिस भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। जिसमें 2293 अभ्यर्थी परीक्षा में पास हो गए हैं। परीक्षा का अतिंम परीक्षाफल गुरुवार शाम घोषित कर दिया गया है। परीक्षाफल को  आयोग की अधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया गया है।

फाइनल रिजल्ट अभिलेख सत्यापन के बाद ही किया जाएगा जारी

आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि यह अंतिम परीक्षाफल नहीं है। चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन के बाद ही फाईनल मार्क जारी किए जाएंगे। बता दें कि दिसंबर-2022 में आयोग ने पुलिस कांस्टेबल के 1521 पदों के लिए परीक्षा कराई थी। परीक्षा में सफल अभ्यार्थियों की संख्या दो हजार से भी अधिक है। जिनका फाईनल रिजल्ट अभिलेख सत्यापन के बाद ही जारी किया जाएगा। अभ्यार्थी आयोग की वेबसाईट ukpsc.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें