Uttarkashi NewsBig News

रेस्क्यू ऑपरेशन कुछ देर के लिए रोका, ड्रिलिंग के दौरान गिर रहा था मलबा

उत्तरकाशी सुरंग में फंसे श्रमिकों को आज 11वां दिन हो गया है। उन्हें निकालने की जद्दोजहद जारी है। ऑगर मशीन से मंगलवार रात से ही लगातार ड्रिलिंग की जा रही थी। लेकिन थोड़ी देर के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन को रोक दिया गया है।

रेस्क्यू ऑपरेशन कुछ देर के लिए रोका

बताया जा रहा है मंगलवार रात से ही लगातार अमेरिकन ऑगर मशीन से ड्रिलिंग का काम किया जा रहा था। बुधवार को सुरंग से हल्का मलबा गिरने के कारण ड्रिलिंग कार्य को रोक दिया गया है। सुरंग में अभी नौवां पाइप डाला जा रहा था। लेकिन कुछ देर के लिए ड्रिलिंग को रोक दिया गया है।

प्राथमिक उपचार की तैयारियां तेज

मजदूरों के प्राथमिक उपचार के लिए तैयारी तेज हो गई है। यहां अस्थायी अस्पताल बनाया गया है। जिसमें आठ बेड लगाए गए हैं। घटनास्थल से करीब चार किलोमीटर दूर हेलिपैड बना है। जहां से श्रमिकों को एयरलिफ्ट करके एम्स ले जाया जा सकता है। इसके अलावा उत्तरकाशी जिला अस्पताल में भी 45 बेड अलग से रिजर्व कर दिए गए हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें